,

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 6, 2026 8:07 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान के क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा 5 मई 2026 को बद्रीश कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध वैगनआर कार (संख्या: यूए-08-जी-5537) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की) बरामद हुई। मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों ने अपनी पहचान अरुण तिवारी (27 वर्ष), निवासी आईएसबीटी, ऋषिकेश और महेंद्र रौतेला (56 वर्ष), निवासी ढालवाला, टिहरी गढ़वाल के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0सं0 168/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment