Prabhat Chingari
उत्तराखंड

फ्री यात्रा के नाम पर चल रहा “बड़ा खेला”वरिष्ठ नागरिकों का रोडवेज बस चालकों पर फूटा गुस्सा…

सरकार की और से राज्य के 60 से ऊपर के व्यक्तियों को रोडवेज बस में फ्री सफर कराया जाता है, लेकिन बस चालक इन लोगों को अब नजरंदाज करने लगे हैं इनको देखते ही बस दौराने लगते हैं, ये आरोप हम नही बल्कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है….

चोरगलिया। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने रोडवेज बस के कुछ चालकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। कहा कि वरिष्ठ नागरिक यात्रा करने के लिए रास्ते में हाथ देकर बस रोकने का इशारा करते हैं तो चालक नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से 60 साल से ऊपर के लोगों को रोडवेज बस में फ्री सफर करवाया जाता है।

वरिष्ठ नागरिकों का आरोप है कि बस चालक जैसे ही 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को रोड पर देखते हैं तो गाड़ी रोकते ही नहीं। मल्ला पचौनिया चोरगलिया निवासी बहादुर राम का कहना है कि वह जब भी बाजार जाने के लिए रोडवेज बस के चालक को हाथ देते हैं तो बस चालक गाड़ी की स्पीड और तेज कर लेते हैं।

नयागांव कटान निवासी देवी दत्त चौसली का कहना है कि वह बीमार हैं। हल्द्वानी जाने के लिए रोडवेज के बस स्टाप पर एक घंटे से खड़े थे। मगर बस चालक ने बस स्टाप पर भी बस नहीं रोकी। वहीं, मल्ला पचौनिया निवासी उमेश सिंह का कहना था कि दो दिन पूर्व वह सितारगंज से चोरगलिया जाने के लिए बस में बैठे। कंडक्टर को अपना आधार कार्ड दिखाया।

यात्रियों ने रोडवेज के अधिकारियों से की थी मुलाकात

कहा कि वह रोडवेज में फ्री सफर करते आए हैं मगर बस कंडक्टर ने उनकी एक नहीं सुनी और उनसे पूरा किराया ले लिया। इस मनमानी को रोकने के लिए यात्रियों ने कुछ दिन पूर्व रोडवेज के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

अधिकारियों ने यात्रियों की परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया था। मगर कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों व वरिष्ठ नागरिकों ने शुक्रवार को चोरगलिया मुख्य बाजार में रोडवेज चालकों के खिलाफ नारेबाजी की और समस्या का समाधान होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर लक्ष्मी दत्त जोशी, रणजीत सिंह बोरा, ईश्वर सुयाल मोहन जोशी, गोपाल सिंह बोरा वह देवी दत्त जोशी आदि थे।

Related posts

आज के सितारे: कुछ राशियों का दमदार प्रदर्शन, कुछ करेंगी भविष्य की प्लानिंग

cradmin

युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग में 48 फार्मेसी अधिकारी को पदोन्नति की सौगात

prabhatchingari

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन

prabhatchingari

कल्याण’ केवल पत्रिका नहीं, सनातन धर्म का दीपस्तंभ: अमित शाह

cradmin

बजाज ब्रोकिंग ने निवेशकों की सुविधा, जागरूकता और टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एनएसडीएल के साथ साझेदारी की

cradmin

Leave a Comment