---Advertisement---

27वें स्थापना दिवस पर नगर निगम को नई परियोजनाओं का बड़ा उपहार

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, December 9, 2025 7:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नगर निगम देहरादून के 27वें स्थापना दिवस समारोह में 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि निगम ने 27 वर्षों में नगरीय सेवाओं, स्वच्छता और शहरी प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करते हुए देहरादून को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार देहरादून को स्मार्ट, स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। शहर में कचरा प्रबंधन के लिए मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा 35 नए पार्क विकसित किए गए हैं। योगा थीम पर आधारित प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क केदारपुरम में निर्माणाधीन है।

 

उन्होंने कहा कि देहरादून ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 19वां और राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में 62वां स्थान हासिल किया है। ट्रैफिक और पार्किंग समस्याओं के समाधान के लिए भूमिगत पार्किंग और रिस्पना-बिंदाल पर एलिवेटेड रोड की योजना भी तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम कर्मियों को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित निगम अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment