Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: 110 परिवारों में ₹87 लाख से अधिक की सहायता वितरित

 

 

देहरादून,  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  सहस्त्रधारा स्थित एक निजी होटल में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना के तहत विकास खण्ड रायपुर के आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत सेरागांव, कार्लीगाड़ और धनौला के 110 परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता राशि के चैक वितरित किए।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और महिलाओं के आजीविका संवर्धन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आज की नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आर्थिक और सामाजिक बदलाव की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने गांव और समाज को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि वे सशक्त बनकर प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकें। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि अभी तक प्रदेश में 2.55 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी है।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाडी, संजय राणा, सचिन राणा, घनश्याम नेगी, रतन सिंह, खंड विकास अधिकारी अर्पणा बहुगुणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

cradmin

राकेश लिंगवाल बने तीसरी बार व्यापार मंडल गौचर के अध्यक्ष, महामंत्री बने प्रदीप चौहान

cradmin

उत्तराखण्ड के 4000 स्कूलों में ‘कौशल बोध’ कार्यक्रम लागू, स्कूली शिक्षा में उद्यमिता का नया अध्याय

cradmin

रमेश सिंह गड़िया ने उत्तराखंड जलागम निदेशालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

prabhatchingari

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का लोकार्पण।

prabhatchingari

सीडीओ अभिनव शाह ने तहसील दिवस पर नारायणबगड़ में सुनी फरियादियों की समस्या

prabhatchingari

Leave a Comment