Advertisement

मतदाताओं को बड़ी राहत, 2003 की मतदाता सूची अब एरिया के नाम से खोज सकेंगे

By: Naveen Joshi

On: Friday, January 2, 2026 11:07 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की पहल पर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत प्रदेश में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल बना दिया गया है। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले अथवा एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक बीएलओ आउटरीच अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण का मिलान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई मतदाताओं को अपने वर्ष 2003 के पोलिंग बूथ की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मतदाताओं की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची को नए और सरल सर्च विकल्पों के साथ उपलब्ध कराया गया है। पूर्व में जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने अथवा अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते थे, वहीं अब नए फीचर के माध्यम से गली, मोहल्ले और एरिया के नाम से भी खोज संभव हो गई है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे बीएलओ को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराएं और सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ द्वारा हर मतदाता तक समन्वय, संवाद और पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment