,

BIS ने पेश किया घरेलू एडॉप्टर्स का नया मानक IS 19174 : 2025

By: Naveen Joshi

On: Thursday, November 20, 2025 9:29 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून/हरिद्वार। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा  होटल एम.जे. सारोवर पोर्टिको, हरिद्वार में मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य घरेलू उपयोग में आने वाले एडॉप्टर्स के लिए विकसित किए जा रहे नए भारतीय मानक IS 19174 : 2025 पर उद्योग, उपभोक्ताओं एवं विभिन्न नियामक निकायों के साथ तकनीकी विमर्श करना था।BIS के निदेशक एवं प्रभाग प्रमुख  सौरभ तिवारी ने कहा कि नया मानक उपभोक्ता सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि BIS का उद्देश्य तकनीकी उन्नति को गति देना और उद्योग जगत के लिए नए मानकों के माध्यम से सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक श्री दीपक मुरारी ने एडॉप्टर्स की सुरक्षा में नए मानक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए BIS के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि घरेलू विद्युत उपकरणों में सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। संयुक्त निदेशक  सचिन चौधरी की प्रस्तुति

BIS के संयुक्त निदेशक  सचिन चौधरी ने IS 19174 : 2025 के प्रारूप पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रस्तावित सुरक्षा प्रावधानों, तकनीकी आवश्यकताओं तथा परीक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की।

ऑनलाइन प्रस्तुति —  सुरेश राजा (ETD विभाग, BIS)

ETD विभाग के  सुरेश राजा ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अंतरराष्ट्रीय मानकों की तुलना सहित नए मानक से जुड़े तकनीकी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया मानक एडॉप्टर्स की सुरक्षा एवं प्रदर्शन मानदंडों को और अधिक मजबूत करेगा। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ, IS 19174 : 2025 पर तकनीकी प्रस्तुतियाँ, सुरक्षा एवं परीक्षण आवश्यकताओं पर विशेषज्ञ चर्चा, उद्योग, उपभोक्ता एवं नियामक निकायों से सुझाव प्राप्त करना, घरेलू विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को मजबूत बनाने की BIS पहल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधियों, उपभोक्ता संगठनों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं नियामक अधिकारियों ने भाग लिया।

BIS ने मीडिया से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण तकनीकी पहल को व्यापक कवरेज देकर उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment