---Advertisement---

भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजीत नेगी चमोली पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

By: prabhatchingari

On: Sunday, March 10, 2024 6:37 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजीत नेगी चमोली पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजीत नेगी लोकसभा क्षेत्र पौड़ी के चमोली के जिला कार्यालय में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और उन्होंने भाजपा के जिला व मंडल आईटी संयोजको और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक ली। अजीत नेगी ने बताया कि बदलते दौर में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर चल रहा है। इसके लिए आईटी का बहुत बड़ा योगदान रहेगा क्योंकि प्रधानमंत्री के विजन को सूचनाओं के सही आदान प्रदान से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकट किसी का भी हो हमारे लिए कमल का निशान ही हमारा चेहरा है जिस पर जनता वोट करेगी। प्रदेश आईटी संयोजक अजीत नेगी पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों और बूथ तक स्थित आईटी कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उन्हें बदलते दौर में आईटी के इस्तेमाल और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का मंत्र भी दिया।
इस मौके पर चमोली जिला महामंत्री कुलदीप बर्मा , जिला आईटी संयोजक हीरा सिंह बिष्ट ,जिला कार्यालय सचिव विनोद कनवासी, मंडल आईटी संयोजक प्रियंका बिष्ट, शूरवीर गुसाई, सुमेरू आदि उपस्थित थे

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment