Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा शुरू करेगी ‘मेरी गणना, मेरा गांव’ अभियान

 

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पर्वतीय स्वरूप को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शीघ्र ही ‘मेरी गणना, मेरा गांव’ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों से अपने मूल गांव में जनगणना दर्ज कराने की अपील की जाएगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि राज्य का प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह देश के किसी भी हिस्से या विदेश में रह रहा हो, अपनी जनगणना अपने मूल गांव में कराए। पिछली जनगणना के बाद हुए परिसीमन में पर्वतीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों में कमी आई, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा। इसी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभियान के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी, जो देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से संपर्क कर उन्हें गांव में गणना कराने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि वोट कहीं भी डाला जा सकता है, लेकिन जनगणना अपने गांव में कराना राज्यहित में आवश्यक है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में विधानसभा सीटों की संख्या आवश्यकता के अनुरूप बनी रह सके।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की छवि जनता के मानस पटल पर अंकित है और वह कभी मिटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव के माध्यम से अपना निर्णय स्पष्ट कर चुकी है।

कांग्रेस द्वारा हिंदू-मुस्लिम राजनीति के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती हैं।

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी गई तथा उन्हें शीघ्र उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया गया।

Related posts

प्रस्तावित रैली को देखते हुए यातायात डायवर्जन लागू, जारी की एडवाइजरी

cradmin

जनदर्शन पर बढता अटूट विश्वास, 180 से अधिक फरियादी पंहुचे डीएम द्वार

cradmin

यू. टी.यू. कुलपति डॉ. ओंकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी के पटेल की तत्काल बर्खास्तगी की मांग को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण धरना

prabhatchingari

शहर में सड़क कटिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा — आयुक्त गढ़वाल ने दिए सख्त निर्देश

cradmin

रैली को लेकर पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी

cradmin

भाजपा महानगर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया मोदी का जन्मदिन

prabhatchingari

Leave a Comment