---Advertisement---

भाकियू लोकशक्ति, उत्तराखण्ड ने किया अभिनंदन समारोह आयोजित*

By: prabhatchingari

On: Monday, January 1, 2024 5:24 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आज उज्जवल रेस्टोरेन्ट, प्रेस क्लब, परेड ग्राउन्ड, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य के राज्यमंत्री (दायित्वधारी) एवं महामण्डलेश्वर एवं समाजसेवियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव श्री नदीम इस्लाम ने किया।

इस अवसर पर सम्मानित होने वाले महानुभवों में क्रमश: श्री देवेन्द्र भसीन पूर्व प्राचार्य डी. ए.वी. कालेज महाविद्यालय, पूर्व मेयर भी सुनील उनियाल “गामा” श्री विनय रोहिला, श्री राजकुमार पूर्व विधायक, लखनऊ के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री आलोक अवस्थी, श्री अनिल कोदण्ड श्याम सखा महामंडलेश्वर, श्री विभोर राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम सेना, श्री भूपेन्द्र भट्ट प्रदेश प्रभारी शिव सेना (शिन्दे गुट) एवं अन्य काफी लोगों को श्री हरिकृष्ण किमोठी जी रावल, बाबा तुगनाथ एवं श्री सुभाष जोशी भागवत कथा व्यास आदि को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

श्री देवेन्द्र भसीन ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि आपदा महामारी एवं दुर्घटना के कारण अनाथ बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिये मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना प्रारम्भ की जायेगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत अब पात्र पति और पत्नी दोनों को इसका लाभ मिलेगा।

राज्यमंत्री श्री विनय रोहिला ने कहा कि देवभूमि को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिये निर्णायक लड़ाई लड़ी जायेगी, इसके लिए भ्रष्टाचार मुक्त ऐप-1064 को विकसित किया गया है।

राज्यमंत्री राजकुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा। पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल “गामा” ने कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। इनकी समस्याओं का निराकरण ही हमारी सरकार का प्रथम लक्ष्य है।

महामंडलेश्वर श्री अनिल कौदंड ने कहा कि भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र दत्त शर्मा का आभार व्यक्त करता हूं, इनका यह प्रयास सराहनीय है।

लखनऊ से पधारे श्री आलोक अवस्थी जी ने कहा कि मेरा जो सम्मान आज उत्तराखण्ड में हो रहा है उसके लिये मेरे परम मित्र श्री शर्मा जी बधाई के पात्र है।

श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विभोर राणा ने कहा की यह मेरा सम्मान नहीं बल्कि भाकियू लोकशक्ति उत्तराखंड का सम्मान है इसके लिए किसान यूनियन की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

अभिनंदन समारोह को श्री सुभाष जोशी, विशम्बर नाथ बजाज, श्री भूपेन्द्र भट्ट, फूल अहमद डोनिश, सुखपाल चौहान, रवि अरोड़ा पत्रकार, जगदेव सिंह सेखों, मो० यामीन, ओम प्रकाश मेहता आदि ने भी सम्बोधित किया।

समारोह को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार डा.वी.डी.शर्मा, श्री सूर्यप्रकाश भट्ट, सुलेखचंद सैनी, मौ. साजिद, मौ० महबूब, दिव्यांश पंडित, रजत शर्मा, नवीन जोशी, संजय चौधरी, डा० नरेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग रियासत, सुनील कश्यप, डा०दिनेश मौर्य, मोहन दत्त भट्ट, धर्मेन्द्र प्रसाद, मुकेश साहनी, नीरज शर्मा, शालिनी सोहेल, विष्णु माया, हितेश शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment