---Advertisement---

भाकियू लोकशक्ति उत्तराखण्ड, ने किया किसान सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित*

By: prabhatchingari

On: Saturday, February 10, 2024 8:35 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आज उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव नदीम इस्लाम ने किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति हाईकोर्ट उत्तराखंड श्री राजेश टंडन ने कहा कि किसान देश की मां है, हमारे अन्नदाता हैं, हमे यू का आदर करना चाहिए, किसानों का देश समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान है, किसान न हो तो लोगों का पेट भरना भी मुश्किल है। सरकार द्वारा किसानों को इंटरेस्ट फ्री कर्ज देना चाहिए जिससे व मेहनत करके अपने खेतों में काम करके ज्यादा से ज्यादा अन्न पैदा कर सकें।

भा० कि० यूनि० लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्योराज सिंह भाटी ने कहा कि आज किसानों को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है, कृषि ऋण माफ नहीं किया जा रहा है। आवारा पशु खेती को भारी नुकसान पहुंचा रहे है।

आपदा प्रबन्धन राज्यमंत्री श्री विनय रोहिला ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश उन्नति के शिखर पर पहुंच रहा है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के शिखर पर है विश्व में भारत का डंका बज रहा है। किसानों की अधिकतर समस्याओं पर केन्द्र और प्रदेश पूरा ध्यान दे रहा है।

इस अवसर पर देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव डा. वी.डी.शर्मा, अमित त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड, अनुराग गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश, विशंभर नाथ बजाज वरिष्ठ समाजसेवी, प्रताप नागर राष्टीय कोषाध्यक्ष, ठाठ सिंह राणा जिलाध्यक्ष सहारनपुर आदि ने भी अपने क्रान्तिकारी विचार रखे।

किसान यूनियन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 25 लोगों को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। जिसमें कोरोनेशन अस्पताल के डॉ. पंकज कोहली, डॉ. चिराग बहुगुणा, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता गोयल, डा.गरिमा कोठियाल, डा.रंगलाल यादव, अमित त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.वी.डी.शर्मा, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा और देहरादून पुलिस के जवान गजेंद्र चौहान आदि को सम्मानित किया।

सम्मेलन को सफल बनाने में पं. सुभाष जोशी भागवताचार्य, एड. नरेश कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, जगराम सिंह, नीरज शर्मा, सुनील कश्यप, डा० नरेश चौधरी, संजय चौधरी, जाकिर अली, रूचिका गुप्ता, बलवन्त सिंह बरला, सुलेख सैनी, श्री हरिकृष्ण किमोठी ब्रहामचारी, सूर्यप्रकाश भट्ट, मौ० यामीन, डोनिश, ओम प्रकाश मेहरा, वसीम अहमद गुडडू चौधरी अनुज तोमर, मुकेश सैनी, जाहिद अली, शाह विलायत अली, पंकज मौर्य, पिंकी नर्सरी, मोहन दत्त भट्ट, शालिनी सोहेल, चरनजीत चढ्ढा, मौ० महबूब, रियासत जिलाध्यक्ष हरिद्वार, इमरान खान, सुखपाल चौहान, धर्मेन्द्र प्रसाद, मुकेश साहनी, संदीप भारती, अजय त्यागी जिलाध्यक्ष मेरठ, शिवकुमार चौहान सहारनपुर, नवीन जोशी, रजत शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment