Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने एक्सप्लोर अवार्ड्स में बढ़ाई रौनक

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 19, 2026 7:02 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। चकराता रोड स्थित रामादा होटल में फोटू ले इवेंट्स द्वारा आयोजित एक्सप्लोर अवार्ड्स 2026 समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शहर की अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कला, संस्कृति, उद्यमिता, मीडिया, फिटनेस, इंटीरियर, आतिथ्य, जीवनशैली और डिजिटल कंटेंट निर्माण सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को एक्सप्लोर अवार्ड्स प्रदान किए गए।

कार्यक्रम से पूर्व संगीता बिजलानी ने मसूरी स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स का भ्रमण किया। उन्होंने वहां के बेकरी एवं खाद्य उत्पादों का स्वाद लेने के साथ ही गुणवत्ता और आतिथ्य की सराहना की।

अपने संबोधन में संगीता बिजलानी ने कहा कि देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आत्मीयता के कारण हमेशा विशेष रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करते हैं।

आयोजक हरमेश गांधी और सौरभ ध्यानी ने कहा कि एक्सप्लोर अवार्ड्स का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और अधिक व्यापक एवं प्रतिष्ठित स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों और प्रतिभागियों का आभार भी व्यक्त किया।

समारोह में कैपिटल रॉयल कासा शीर्ष सहयोगी रहा। एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, हाइप शूज़, मेहता वॉच कंपनी, कुंदनमाला ज्वेल्स, रामादा देहरादून सहित कई संस्थानों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रोमियोलेन के अनीश विरमानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में समीक्षा सिंह, डॉ. संजय गांधी, डॉ. रीना शुक्ला, शुभी सिंह सिसोदिया, वर्षा मल्टा, ममता भट्ट, मेघा अग्रवाल, नीतू बहुगुणा, मनमीत कौर अरोड़ा, किरण सिंह, तन्वी पोरवाल, आर्किटेक्ट ज्योति जुयाल पंत, शेफ आकाश ठाकुर, प्रिया गुलाटी, तेजवीर सिंह, निहारिका सिंह, श्रेया अरोड़ा, आशुतोष डुकलान, मयूर चौहान, ऋषभ भंडारी, अंजनेय वत्स, अजय रावत सहित अनेक प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक्सप्लोर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति, चिकित्सक, शिक्षाविद, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment