Prabhat Chingari
उत्तराखंड

श्री बद्रीनाथ धाम में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए, जवानों को वितरित की गर्म टोपी व रेनकोट

पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए, जवानों को वितरित की गर्म टोपी व रेनकोट*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार (IPS) द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ में चारधाम यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, यातायात पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के 35 जवानों को गर्म टोपी व रेनकोट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों को सम्बोधित कर उनका मनोबल बढाते हुए बताया की कोतवाली श्री बद्रीनाथ में नियुक्त पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, यातायात पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों द्वारा चारधाम यात्रा के प्रारम्भ से ही कड़ी मेहनत, लगन व श्रद्धालुओं की सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। जिस कारण अब तक 3,38,382 श्रद्धालुओं को सकुशल दर्शन कराने के उपरान्त उनके गन्तव्य को भेजा जा चुका है। यात्रियों द्वारा भी चमोली पुलिस द्वारा किए गए मानवीय कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों को जवानों की भोजनालय, स्वास्थ्य, पारिवारिक, व्यक्तिगत या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल उनके संज्ञान में लाये जाने के निर्देश दिये, ताकि समस्याओं का उचित समाधान किया जा सके साथ ही अधीनस्थ कार्मिकों के कल्याण हेतु नियमित रूप से कार्य करने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर ईमानदारी से साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह, यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नवनीत भण्डारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार को किया गया पुरुस्कृत

cradmin

देहरादून सोशल में 28 सितम्बर को जीवंत होगा वायरल ‘फेक संगीत

cradmin

धामी सरकार का बड़ा फैसला, सख्त भू-कानून को कैबिनेट में मंज़ूरी

prabhatchingari

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने ली हुंकार

prabhatchingari

बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा,डम्पर ने मारी स्कूटी पर जोरदार टक्कर

prabhatchingari

राष्ट्रवाद 2.0देश को विश्वगुरु बनाने के युवा आगे आये-कोश्यारी

prabhatchingari

Leave a Comment