ब्रह्मकमल शक्ति संस्था ने मातृशक्ति का किया सम्मान

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 27, 2026 5:56 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड-35 अंतर्गत श्रीदेवसुमन नगर भाग-1 स्थित शिव मंदिर में आयोजित 182वें श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि विगत साढ़े तीन वर्षों से निरंतर प्रत्येक सप्ताह आयोजित हो रहा श्री हनुमान चालीसा पाठ धार्मिक चेतना, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद  संगीता गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी एवं शिव मंदिर, श्रीदेवसुमन नगर भाग-1 कीर्तन मंडली की सदस्यगण मीनाक्षी शर्मा, संगीता वर्मा, सारिका चौधरी, रजनी वर्मा, कविता जैन, रेखा शर्मा, संतोष, रेखा गुप्ता, आशारानी, पल्लवी, निधि, मंजू देवी, किरन बाला सहित क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं, मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment