---Advertisement---

एसएसपी को ब्रह्मकुमारी की बहनों ने बांधी राखी, महिला सुरक्षा प्रयासों के लिए जताया आभार

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 2, 2025 7:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्था, देहरादून से आई बहनों ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर बहनों ने एसएसपी को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और कुशल नेतृत्व की मंगलकामनाएं कीं।

राखी कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी बहनों ने महिला सुरक्षा को लेकर दून पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एसएसपी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का सहयोगात्मक रवैया समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।

भेंटवार्ता के दौरान एसएसपी ने भी ब्रह्मकुमारी संस्था की सेवाओं की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज हित में कार्य कर रहीं संस्थाएं पुलिस की मजबूत भागीदार हैं और भविष्य में भी पुलिस हर स्तर पर सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment