Prabhat Chingari
व्यापार

कैफ़े दिल्ली हाइट्स लाया नवरात्रि का विशेष मेनू

देहरादून,: नवरात्रि के अवसर पर देहरादून के पैसिफ़िक मॉल स्थित कैफ़े दिल्ली हाइट्स अपने ग्राहकों के लिए उपवास के व्यंजनों की एक श्रृंखला लेकर आया है। 9 से 17 अप्रैल तक, कैफ़े दिल्ली हाइट्स अपने ग्राहकों को एक विशेष रूप से क्यूरेट किया गया मेनू पेश कर रहा है जिसमें नवरात्रि के दौरान उपवास में परोसे जाने वाले विभिन्न व्यंजन मौजूद हैं।

इस ख़ास तौर से तैयार किए गये मेनू का मुख्य आकर्षण स्वादिष्ट नवरात्रि थाली है जिसमें उपवास के कई व्यंजन शामिल हैं। साबूदाना खिचड़ी से लेकर फलाहार तक, हर व्यंजन को बेहतरीन तरीके से तैयार किया जाता है।

कैफ़े दिल्ली हाइट्स में नवरात्रि का अनुभव सिर्फ़ थाली तक ही सीमित नहीं है। परोसे जाने वाले अन्य व्यंजनों में केसरी मलाई मावा लस्सी और कुट्टू की रोटी भी शामिल हैं।

इसके अलावा क्रीम, टमाटर और मसालों की मलाईदार ग्रेवी में तैयार मक्खनी पनीर और साथ ही चटपटा आलू चाट भी इस मेनू के आकर्षण हैं। इन सभी व्यंजनों को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए ग्राहक सेब और अनार के रायते का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

नवरात्रि में उपवास के व्यंजनों में चार चाँद लगाने के लिए ग्राहक फलाहारी खीर का मज़ा ले सकते हैं, जो दूध, सामक चावल और सूखे मेवों से तैयार की जाती है।

अपनी इस पहल के तहत व्रत के स्वादिष्ट व्यंजनों के ज़रिये कैफ़े दिल्ली हाइट्स सभी को 9 से 17 अप्रैल तक नवरात्रि मनाने के लिए आमंत्रित करता है।

Related posts

विज्ञान से संवरेगा खेती का भविष्य ग्राफिक एरा में एग्रीफेस्ट का भव्य आयोजन

cradmin

विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया प्रेरित

cradmin

MAK लुब्रिकेंट्स ने भव्य लॉन्च इवेंट के साथ MAK 4T NXT इंजन ऑयल श्रृंखला को देहरादून में लॉन्च किया

cradmin

सीएम धामी ने इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला तथा पर्यटन महोत्सव में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

भारत में जीवन बीमा की पैठ बढ़ाने के लिए एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने फ़ोनपे के साथ साझेदारी की

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने फरवरी 2026 में 5.67 लाख यूनिट बिक्री के साथ मजबूत वृद्धि दर्ज की

cradmin

Leave a Comment