
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं से नये कौशल सीखने का आह्वान किया।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आॅनलाइन कोर्स के प्रमाण पत्र को वितरित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य के पशु-पालन, मत्स्य पालन, कौशल विकास और रोजगार मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि तकनीकों पर ज्यादा निर्भर होना सही नहीं है। छात्र-छात्राओं को तकनीकों का इस्तेमाल सिर्फ सहायता लेने के लिए करना चाहिए ताकी उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं से वर्क बैलेंस करने को कहा ताकी छात्र-छात्राएं पढ़ाई को तनाव में न लें। श्री बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं से डिस्ट्रैक्शन से दूर रहने को कहा। राज्य की शैक्षिक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निदेशक वन्दना गब्र्याल ने छात्र-छात्राओं से नये कोर्स करते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस 6 महीने की आॅनलाइन ट्रेनिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नये स्किल्स सीखें हैं, जिससे वे भविष्य में और अच्छा कार्य कर पायेंगे। उन्होंने ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों की सराहना की।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला ने छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इण्टैलिजेन्स और क्रिटिकल थिकिंग जैसे कौशल को सीखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही 16 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
समारोह का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) के सहयोग से किया। कार्यक्रम में डाईट के प्रिंसीपल राम सिंह चैहान, कार्यक्रम समन्यवक ऋिचा जुयाल, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम संयोजक शिवाशीष ढोंडीयाल, सह-संयोजक दीपक राणा और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनल मल्होत्रा और ईश्तिा उनियाल ने किया।
previous post
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
