Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

“भाड़े की भीड़” कहना देवतुल्य जनता का अपमान : गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा द्वारा कांग्रेस के राजभवन कूच में शामिल हजारों लोगों को “भाड़े की भीड़” कहे जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने इसे केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का अपमान बताया है।

गरिमा मेहरा दसौनी ने जारी बयान में कहा कि बीते रोज राजभवन कूच में शामिल लोग किसी प्रकार के किराए के व्यक्ति नहीं थे, बल्कि प्रदेश के मतदाता, जागरूक नागरिक और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले लोग थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और उसे “भाड़े की भीड़” कहना भाजपा की मानसिकता और अहंकार को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी जनता सरकार से सवाल पूछती है, भाजपा उसे बदनाम करने का प्रयास करती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। गरिमा ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने राजनीतिक आचरण पर विचार करना चाहिए। उनका कहना था कि अन्य दलों में तोड़फोड़ कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल कराना भाजपा की पुरानी रणनीति रही है, जबकि कांग्रेस का कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़ा होता है, किसी सौदे से नहीं।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता स्वाभिमानी है और अपमान को याद रखती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही अंतिम निर्णय करती है और समय आने पर देवभूमि की जनता अपना निर्णय स्पष्ट रूप से

Related posts

टिहरी लोस के इतिहास में नया अध्याय जुड़ेगा : बॉबी पंवार

prabhatchingari

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छह परिसरों को मिलेगी राज्य व केंद्र योजनाओं से वित्तीय सहायता

cradmin

एचआईटीएस के प्रोफेसर ने नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड को सूरज की रोशनी से नवीकरणीय ईंधन में बदला

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दिखाई 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी बसों को हरी झंडी

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ…

cradmin

इस रक्षा बंधन अपने भाई-बहन के साथ न्‍यूगो की इलेक्ट्रिक बस से जाएं इन 5 खूबसूरत जगहों पर

cradmin

Leave a Comment