Advertisement

,

ड्रग फ्री देवभूमि” की मुहिम तेज़ — मद्रासी कॉलोनी में दून पुलिस की दबिश

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 2, 2025 7:51 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून,राजधानी देहरादून को नशे के चंगुल से मुक्त कराने की दिशा में जिला पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर निर्णायक कार्रवाई करते हुए मद्रासी कॉलोनी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान की कमान स्वयं क्षेत्राधिकारी नगर ने संभाली, जबकि स्थानीय पुलिस के साथ PAC, डॉग स्क्वायड और ANTF की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि मद्रासी कॉलोनी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में रडार पर रही है। इसी पृष्ठभूमि में पुलिस ने शुक्रवार को आकस्मिक दबिश देकर संदिग्ध ठिकानों और पुराने तस्करों के निवासों की गहन तलाशी ली। स्निफर डॉग्स की मदद से संभावित ठिकानों पर छानबीन की गई। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थानों को सुनसान स्थानों, खंडहरों, मलिन बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों में नियमित चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई तथा उनकी अवैध परिसंपत्तियों को चिह्नित करने के भी आदेश हैं। झुग्गियों और मलिन बस्तियों में चल रहे नशे के कारोबार को लेकर लगातार मिल रही जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का यह अभियान ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ की संकल्पना को ज़मीन पर उतारने का ठोस संकेत माना जा रहा है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment