Advertisement

विश्व कैंसर दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून में कैंसर सर्वाइवर्स मीट आयोजित

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, February 4, 2026 7:25 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंसर से स्वस्थ हो चुके मरीजों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य समग्र कैंसर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मरीजों और उनके परिवारों में विश्वास, सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सौरभ तिवारी, कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. रूनू शर्मा एवं कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अमित बडोला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। यह अस्पताल की समर्पित, संवेदनशील और निरंतर कैंसर देखभाल प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

कैंसर सर्वाइवर्स मीट में सर्वाइवर्स को सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने भावनात्मक संतुलन, स्वस्थ जीवनशैली और इलाज के बाद की नियमित देखभाल को बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

इस अवसर पर डॉ. सौरभ तिवारी ने कहा कि कैंसर केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी है। उन्नत चिकित्सा उपचार के साथ परिवार और समाज का सहयोग मरीजों को उपचार की पूरी यात्रा में मजबूती प्रदान करता है।

कैंसर की रोकथाम और उपचारोपरांत देखभाल पर प्रकाश डालते हुए डॉ. रूनू शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन, तंबाकू व शराब से परहेज तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से कैंसर के पुनरावृत्ति जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डॉ. अमित बडोला ने कहा कि कैंसर जीवन का अंत नहीं, बल्कि साहस और आशा से भरी नई शुरुआत है। समय पर इलाज, सही देखभाल और भावनात्मक समर्थन से कैंसर सर्वाइवर्स समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में कैंसर सर्वाइवर्स और उनके परिजनों के साथ संवाद, रिकवरी अनुभव साझा करना, कैंसर के बाद की देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा सर्वाइवर्स के अदम्य साहस का सम्मान शामिल रहा।

इस आयोजन के माध्यम से मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने यह संदेश दिया कि मरीजों की देखभाल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इलाज के बाद भी निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन अस्पताल की प्राथमिकता है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment