Prabhat Chingari
उत्तराखंड

खाई में गिर गई कार, तीन पर्यटकों की मौत, तीन गंभीर घायल

देहरादून:- चकराता के जौनसार क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हैं। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के ग्राम राठ का रहने वाला कृष्ण पाल पुत्र रमेश सिंह, देहरादून के छिद्दरवाला में एक डेयरी में काम करता है। कृष्ण पाल बुधवार सुबह अपने गांव से आए पांच दोस्तों के साथ चकराता घूमने निकला। रात करीब 10 बजे लौटते समय इनकी कार चकराता से पांच सौ मीटर आगे कालसी मार्ग पर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। इस बीच, चकराता छावनी क्षेत्र के जादूगर में घर से निकले सुभाष ने ये वाहन खाई में गिरते देखा। सुभाष ने शोर मचाया और पड़ोसी अरविंद तोमर के साथ पुलिस को जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुंच गया। दोनों खाई में ऊपर गंभीर घायल मिले कृष्ण पाल को अस्पताल ले गए। एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील प्रशासन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी के खाई में काफी नीचे गिरने से रेस्क्यू में परेशानी आई। अन्य घायलों में सुनील पुत्र चंदपाल सिंह निवासी बागपत और सौरभ ठाकुर सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरेली शामिल हैं।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पहाड़ के बुजुर्गों की स्थिति को बयां करने के लिए गढ़रत्न नरेंद्र मोदी ने गाया गीत

prabhatchingari

गंग नहर में डूबा व्यक्ति, SDRF बनी देवदूतन

prabhatchingari

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की वॉकाथॉन, नेत्र जांच के प्रति किया जागरूक

cradmin

ग्राफिक एरा का 12वां दीक्षांत समारोह शॉर्टकट कामयाबी को शॉर्ट करता है- गडकरी

cradmin

एम्स ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 434 छात्रों को मिली डिग्री

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 और नर्सिंग अधिकारी

prabhatchingari

Leave a Comment