Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी जनपदों के प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक में चमोली जनपद ने प्राप्त किया राज्य में सर्वोच्च स्थान

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 14, 2026 9:27 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जनपदों के लिए जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक 2025-26 में चमोली जनपद ने राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय हर वर्ष जनपदों की विभिन्न डोमेन पर परफॉर्मेंस के आधार पर सूची निर्गत करता है जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर जिलों को 10 श्रेणियां में बांटा जाता है जिसमें सर्वोच्च श्रेणी वाला जनपद उत्कर्ष इसके बाद उत्तम एक, उत्तम दो, उत्तम तीन, प्रचेष्ठा एक, प्रचेष्ठा दो, प्रचेष्ठा तीन ,आकांक्षी एक और आकांक्षी दो श्रेणी में रखा जाता है

इस बार जिन 6 डोमेन के आधार पर यह परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें लर्निंग आउटकम्स, प्रभावी कक्षा संचालन, बुनियादी ढांचा और सुविधाएं, स्कूल सुरक्षा और बाल संरक्षण, डिजिटल लर्निंग और प्रशासनिक प्रक्रियाएं शामिल हैं, 600 अंकों के इस परफॉर्मेंस रिपोर्ट में 352 अंकों के साथ चमोली जनपद में राज्य स्तर पर प्रथम ,344 अंकों के साथ पिथौरागढ़ ने द्वितीय और 343 अंकों के साथ बागेश्वर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स की रिपोर्ट पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चमोली जनपद के जिला अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि भविष्य में भी जिला प्रशासन हर स्तर पर शिक्षा विभाग को पूरा सहयोग देगा जिससे चमोली जनपद शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में उत्तराखंड ही नहीं संपूर्ण देश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके।

इस रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त करते हुए चमोली जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने समस्त शिक्षकों , कार्मिकों , अभिभावकों, बच्चों और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे अभी और भी काम करना है और केवल एक डोमेन में ही नहीं हर मानक में हमें अग्रणी रहना होगा। इसके लिए पूर्व में ही कार्य योजना तैयार की गई है जिसके परिणाम अभी से दिखाई देने लगे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक पर चमोली जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक पंकज कुमार उप्रेती और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित ने भी खुशी जाहिर की है

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment