Advertisement

नशे के सौदागरों पर चमोली पुलिस का प्रहार, ज्योतिर्मठ में भारी मात्रा में चरस बरामद

By: Naveen Joshi

On: Sunday, February 22, 2026 6:50 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

सीमांत जनपद चमोली को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान ने तस्करों की कमर तोड़ दी है। इसी कड़ी में कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चरस तस्करों को भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ दबोच लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के कुशल पर्यवेक्षण में शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत (कोतवाली ज्योतिर्मठ),

उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला (एसओजी), अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र (कोतवाली ज्योतिर्मठ),

हेड कांस्टेबल किरणपाल (कोतवाली ज्योतिर्मठ), कांस्टेबल दिलबर सिंह (कोतवाली ज्योतिर्मठ),

कांस्टेबल सलमान ( एसओजी),

कांस्टेबल रविकांत (एसओजी) करछो रोड पर गश्त पर थी। क्रेशर से आगे गदेरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस की पैनी नजरों ने उनकी घबराहट ताड़ ली और घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

जब दोनों अभियुक्तों बीरबल फर्स्वाण पुत्र स्व0 पूरण सिंह फर्स्वाण निवासी ग्राम पाणा पो0 ईराणी कोतवाली चमोली उम्र 20 वर्ष (1100 ग्राम अवैध चरस) एवं अजब सिंह पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी ग्राम पाणा पो0 ईराणा कोतवाली चमोली उम्र 49 वर्ष (550 ग्राम अवैध चरस) की तलाशी ली गई, तो उनके पास से वाणिज्यिक मात्रा की कुल 1 किलो 650 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये आंकी जा रही है।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ पर मु0अ0सं0- 08/2026, धारा- 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की गई एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आगे भी कार्यवाही की जायेगी

एसपी चमोली ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह जंग आगे भी और अधिक आक्रामकता के साथ जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment