,

सीबीआई अफसर बनकर ठगी: बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 68 लाख हड़पे

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, February 3, 2026 7:23 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक से 68 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने आरोपी को बाड़मेर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बुजुर्ग से संपर्क किया। ठगों ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हुआ है। इस बहाने बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में होने का डर दिखाकर उनसे करीब 68 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।

मामले में एसटीएफ द्वारा साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में धारा 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 66(डी) आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना की जिम्मेदारी निरीक्षक अनिल कुमार, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून को सौंपी गई।

जांच के दौरान पता चला कि ठगी की धनराशि AU Small Finance Bank के खाता संख्या 2401711161389482 में ट्रांसफर कराई गई थी। उक्त खाते का धारक भभूताराम पुत्र किशनाराम, निवासी चैहटन आगोर, जिला बाड़मेर, राजस्थान पाया गया।

आरोपी की तलाश में एसटीएफ की एक टीम बाड़मेर भेजी गई, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से खाताधारक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment