---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने बहुउद्देशीय शिविर रथ को दिखाई हरी झंडी

By: Naveen Joshi

On: Monday, September 29, 2025 3:06 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून, । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर 240 बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करेगा। इन शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि शिविरों में ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शिविरों में आने वाले लाभार्थियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष  देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष  शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक  प्रणव चैंपियन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment