Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट में 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण…

 

 

कपकोट/बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  अपने बागेश्वर प्रवास के दूसरे दिन केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित विशाल जन सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर स्थानीय जनता ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मैदान में जुटी भीड़ ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 108 करोड़ रुपये की 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें करीब 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कपकोट में जनता की अभूतपूर्व उपस्थिति यह दर्शाती है कि राज्य सरकार विकास के सही मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने ‘मानस खंड माला’ परियोजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की प्रगति की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से वर्षभर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। वन डिस्ट्रिक्ट–टू प्रोडक्ट के तहत बागेश्वर की पारंपरिक ताम्र शिल्प को नई राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरयू और गोमती नदियों के संरक्षण कार्य प्रगति पर हैं और बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि गरुड़ अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वायत सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता के चेक प्रदान किए गए।, संकल्प स्वायत सहकारिता समूह सीएलएफ (हर्षिला) को ₹3 करोड़ 23 लाख ,ऊर्जा स्वायत सहकारिता सीएलएफ को ₹22 लाख 50 हजार, एनआरएलएम के संवाद महिला स्वयं सहायता समूह और जय गोलू देवता स्वयं सहायता समूह को ₹5–5 लाख के चेक सौंपे गए। कृषि, उद्यान, रेशम, सहकारिता, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, पशुपालन एवं उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने इन विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय हस्तशिल्पकारों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके कार्य की सराहना की।कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह विष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौंरयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसपी चंद्र सिंह घोड़के, सीडीओ आर.सी. तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

निवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार संभावनाएं हैं

prabhatchingari

इस दिन से प्रदेश में बारिश के आसार, पूर्वानुमान जारी

prabhatchingari

ग्राहकों और रिटेलर्स के लिए नए अवसर लेकर आया लिबर्टी शूज़

cradmin

सैन्यधाम निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

cradmin

न्‍यूगो: हरित भविष्य के लिए सस्टेनेबल इंटर-सिटी ट्रैवल का सशक्तीकरण

prabhatchingari

हल्द्वानी-रेलवे प्रकरण मामले मे आज होने वाली सुनवाई को लेकर हुई दुआ,

prabhatchingari

Leave a Comment