, ,

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 5, 2025 11:09 PM

Google News
Follow Us
------

 

मुख्यमंत्री आवास में रात्रिभोज के दौरान जुड़ा भावनाओं और विकास का सेतु

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री आवास में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को रात्रिभोज पर आमंत्रित करते हुए कहा कि “आप भले ही दूर रहते हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखंड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार “ग्लोबल उत्तराखंड विजन” को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है ताकि विश्वभर में फैले उत्तराखंडियों की ऊर्जा और अनुभव राज्य के विकास में प्रत्यक्ष रूप से योगदान दे सकें। उन्होंने प्रत्येक अतिथि से व्यक्तिगत संवाद किया और उनकी भावनाओं, अनुभवों तथा सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रवासियों में दिखा उत्साह — मुख्यमंत्री से मिलकर भावुक हुए उत्तराखंडवासी

कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखंड वासियों के बीच विशेष उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। प्रतिभागियों ने कहा कि पहली बार सरकार ने इस स्तर पर प्रवासियों के अनुभव और योगदान को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया है। उन्होंने राज्य में तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों, बढ़ते निवेश, धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण तथा युवाओं के लिए सृजित हो रहे अवसरों की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड की प्रतिभा और संस्कृति वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाए। उन्होंने बताया कि प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए डिजिटल कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म, ग्लोबल नेटवर्किंग फोरम और स्पेशल पार्टनरशिप नीति तैयार की जा रही है, जिससे उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में प्रवासियों की सहभागिता और अधिक मज़बूत हो सके।

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment