Advertisement

,

कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार में की उच्चस्तरीय समीक्षा

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 3, 2025 1:58 PM

Google News
Follow Us
------

हरिद्वार,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित नगर नियंत्रण कक्ष (सी.सी.आर.) में कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ मेला एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। उनकी सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, चिकित्सा सेवाएं, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

श्री धामी ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, सीसीटीवी निगरानी और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम की भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और वे उत्तराखंड से एक सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment