Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीधर्म–संस्कृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन…

 

 

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री  धामी ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आस्था के संगम के रूप में विकसित किया जाए।

Related posts

टाटा मोटर्स ने ‘कस्टमर केयर महोत्सव’ का किया उद्घाटन

prabhatchingari

दून पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पति निकला हत्यारा

cradmin

भवाली–कैंची धाम मार्ग पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

cradmin

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बोले, हम किसी को हराने के लिए नही, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव रखने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने को हैं चुनाव मैदान में

prabhatchingari

सुभाषनगर–क्लेमेंटाउन मार्ग पर गड्ढों की समस्या से विधायक अवगत, जल्द होगा समस्या का समाधान

cradmin

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां।

cradmin

Leave a Comment