---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का किया स्वागत, श्रावण मास पर दिया पवित्रता का संदेश…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 17, 2025 10:44 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून/हरिद्वार,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार स्थित ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उन्हें सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति विशेष फलदायी होती है। उन्होंने इस सफल आयोजन हेतु हरिद्वार पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और एचआरडीए को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सांस्कृतिक पुनरोत्थान कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ, अयोध्या राम मंदिर, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर और उत्तराखंड के श्री केदारनाथ व बदरीनाथ में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी  ने आदि कैलाश यात्रा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है और अब हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे हरिद्वार भी काशी और अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी के रूप में विकसित होगा।कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु राज्य सरकार ने विशिष्ट मोबाइल एप, स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय, पार्किंग, विश्राम स्थल और टिन शेड की व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग पर गुणवत्तापूर्ण भोजन की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ क्षेत्र में 300 से अधिक सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही जलमार्ग से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने हेतु वॉटर एम्बुलेंस की सुविधा भी की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धा के साथ-साथ अनुशासन भी आवश्यक है। उन्होंने हाल की कुछ अनुशासनहीन घटनाओं पर चिंता जताते हुए अपील की कि कांवड़ यात्रा को भक्ति और संयम के साथ पूरा करें।

उन्होंने बताया कि राज्य में ऑपरेशन कालनेमि के तहत सनातन धर्म की आड़ में छद्मवेशधारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सरकारी स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता के पाठ को अनिवार्य किया गया है जिससे छात्रों में नैतिक व आध्यात्मिक चेतना का विकास हो।मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा को शांतिपूर्ण, मर्यादित और सुरक्षित बनाए रखने हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपना सहयोग दें।इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, मेयर किरण जैसल, अनिता देवी, विधायकगण, जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, आईजी  राजीव स्वरूप, एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोवाल, श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment