---Advertisement---

स्वच्छ और हरित भविष्य की राह पर बच्चों का नवाचार, ग्राफिक एरा में सजी रंगारंग कांग्रेस

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, October 28, 2025 6:03 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में  आयोजित स्कूल चिल्ड्रन कांग्रेस में देशभर से आए स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचार और रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों ने बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाकर ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आयोजन में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल, हिमालयन स्कूल, नैंसी इंटरनेशनल स्कूल, दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, तथा पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर रत्नेश्वर हाई स्कूल सहित देश के 15 विद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने लाइट लैंप, फोटो फ्रेम, पर्स और प्लास्टिक बोतलों के गमले जैसे आकर्षक मॉडल बनाकर स्वच्छ और हरित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में मॉडल निर्माण, निबंध लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के आर्या, आरव और प्रांजली, हिमालयन स्कूल के आयुष, युवराज और तनिष्क, तथा गोविंदपुर रत्नेश्वर हाई स्कूल की सौम्या और परना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता में हिमालयन स्कूल की आराध्या और श्यामल सिंह तथा टोंसब्रिज की सांवी गोयल विजेता रहीं।

ड्राइंग प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के विवान अहलावत, केंद्रीय विद्यालय की समृद्धि और टोंसब्रिज की आस्था अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अपशिष्ट प्रबंधन, वायु एवं जल समिति के अध्यक्ष डा. साधन कुमार घोष ने बच्चों और शिक्षकों को अपशिष्ट कम करने, संसाधनों के सम्मान और परिपत्र अर्थव्यवस्था को अपनाने की शपथ दिलाई। समिति के उपाध्यक्ष  एस. के. राय तथा जॉर्जिया टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मुख्य शोधकर्ता डा. नुआजारी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। यह आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और अंतर्राष्ट्रीय अपशिष्ट प्रबंधन, वायु एवं जल समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। यह कार्यक्रम 15वें अंतर्राष्ट्रीय सतत् अपशिष्ट प्रबंधन एवं परिपत्र अर्थव्यवस्था सम्मेलन तथा आईपीएलए ग्लोबल फोरम 2025 का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल  राजकुमार त्रेहन, डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंटल साइंस की एचओडी डा. प्रतिभा नैथानी, वियतनाम की वीएनयू ग्रीनटेक स्पिनऑफ कंपनी की संस्थापक डा. बूईटीटहॉन्ग, यूएसए की मार्शल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डा. मिताली घोष बक्शी, एवं अन्य शिक्षाविद और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुमन नैथानी और डा. बी. एस. बिष्ट ने की तथा संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment