Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

क्लासिक लीजेंड्स ने ग्राहकों के लिए ‘अभी चलाएं 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर शुरू … 

 

 

देहरादून,  प्रामाणिक परफॉर्मेंस क्लासिक मोटरसाइकिलों को फिर से स्टाइल में लाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने ग्राहकों के लिए ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत राइडर्स आज ही अपनी सपनों की मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं और इसकी ईएमआई 2026 से ही शुरू कर सकते हैं। देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक, एलएंडटी फाइनेंस के साथ साझेदारी में शुरू किए गए इस ऑफर की बदौलत ब्रांड अपनी क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना अधिक सुलभ बना रहा है।

खरीदार अब आवश्यक डाउन पेमेंट देने के बाद अपने पसंदीदा जावा, येज़्दी या बीएसए मोटरसाइकिल की डिलीवरी ले सकते हैं। लोन दिए जाने की तिथि के बाद पहले दो महीनों के लिए सिर्फ अर्जित ब्याज का भुगतान करना होगा, कोई मूल ईएमआई नहीं देनी होगी। उदाहरण के लिए, अगर कोई लोन अक्तूबर 2025 में दिया जाता है, तो पहली नियमित ईएमआई जनवरी 2026 में शुरू होगी। कुल लोन अवधि 36 महीनों तक बढ़ सकती है, जिसमें ईएमआई अवकाश अवधि सहित 38 महीनों में पुनर्भुगतान पूरा हो सकता है। यह विशेष फेस्टिवल फाइनांसिंग स्कीम बीएसए गोल्ड स्टार 650 के लिए भी उपलब्ध है। यह एक प्रामाणिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल है, जिसे अलग दिखने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह जीएसटी 2.0 से पहले की कीमत पर उपलब्ध है।

 

क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ बिजनेस अफसर शरद अग्रवाल ने कहा, “अधिकांश राइडर्स के लिए, हमारी मोटरसाइकिलों में से एक का मालिक होना उतना ही व्यावहारिक है जितना कि एक क्लासिक मोटरसाइकिल के लिए भावनात्मक आकर्षण। हमारा ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर उत्सव के इस मौसम में खरीदारी को आसान और खास बनाता है। हमारे खरीदार बिना इंतज़ार किए जावा, येज़दी या बीएसए को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना सकते हैं, जबकि हमारा ऑफर 2026 तक ईएमआई भुगतान के दबाव को कम करता है।”

एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड के अर्बन सिक्योर्ड एसेट्स एंड थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव जिनेश शाह ने कहा, “हमें क्लासिक लीजेंड्स के साथ साझेदारी करके बेहद खुशी हो रही है, खासकर इस खुशी भरे त्योहारी सीज़न में। ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर हमारे संभावित ग्राहकों के लिए वाकई फायदेमंद होगा।

लोन प्रोसेसिंग और वितरण का प्रबंधन कर रही एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड द्वारा संचालित इस योजना की ब्याज दरें 6.99 प्रतिशत से शुरू होती हैं। इसमें एक छोटा डाउन पेमेंट करना होता है और 10 मिनट के भीतर तत्काल लोन स्वीकृति (योजना की शर्तों के अधीन) मिल जाती है। यह ऑफर 30 नवंबर 2025 तक भारत भर में 450 से अधिक अधिकृत जावा येज़दी और बीएसए डीलरशिप पर उपलब्ध है।

त्योहारी सीज़न में जावा और येज़्दी रेंज को पहले ही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है, जिसमें नई 2025 येज़्दी रोडस्टर और एडवेंचर के साथ-साथ पुरस्कार विजेता जावा 42 एफजे भी शामिल है।

सभी क्लासिक लीजेंड्स मोटरसाइकिलें व्यापक ‘जावा येज़्दी बीएसए ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम’ द्वारा समर्थित हैं, जो इस सेगमेंट में उद्योग की पहली पहल है। इसमें 4 साल/50,000 किमी स्टैंडर्ड वारंटी, छह साल तक के लिए एक्सटेंडेंड वारंटी विकल्प, दो साल तक किसी भी समय वारंटी, एक साल की निःशुल्क रोडसाइड असिस्टेंस, पाँच साल का व्यापक एएमसी पैकेज मिलता है।

Related posts

उत्तराखंड भ्रष्टाचार का गड्डा एवं अड्डा :-पहाड़ अगेंस्ट करप्शन

prabhatchingari

आज का राशिफल: मेष-कर्क को लाभ, कुंभ की परीक्षा

cradmin

अक्षय तृतीया पर कमल ज्वैलर्स ने ग्राहकों के लिए निकाले विशेष ऑफर

prabhatchingari

प्रदेश में खाद्य आपूर्ति पर सरकार की पैनी नजर, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर विशेष व्यवस्था

cradmin

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान – सीएम ने किया “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स” का शुभारंभ

cradmin

शिरडी साईं मंगल धाम देहरादून प्रेमनगर में शुरू हुआ, एक रुपए में भरपेट खाना

prabhatchingari

Leave a Comment