---Advertisement---

कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियानः छात्रसंघ अध्यक्ष ने संभाली कमान

By: cradmin

On: Monday, November 24, 2025 11:08 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून/यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में सोमवार को स्वच्छता के लिए विशेष पहल की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष बडोला के नेतृत्व में कॉलेज ग्राउंड और परिसर की व्यापक सफाई कराई गई। मानसून के बाद ग्राउंड व परिसर में बढ़ी घास-फूस और जमा कूड़े के कारण छात्रों के खेलकूद पर असर पड़ रहा था, साथ ही जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया था। स्थिति को देखते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष ने स्वयं मोर्चा संभाला और सफाई अभियान चलवाया। प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए परिसर में एक गड्ढा भी खुदवाया गया, जिसमें एकत्रित कचरे को सुरक्षित रूप से जलाया जाएगा। सफाई अभियान के बाद परिसर का स्वरूप निखरा है और छात्रों के लिए पढ़ाई व खेलकूद की गतिविधियाँ अब अधिक सुरक्षित और सुगम होंगी। आयुष बडोला ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कॉलेज की कई समस्याओं का समाधान हुआ है और शैक्षिक सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment