---Advertisement---

सीएम धामी ने की भारी बारिश को लेकर सतर्कता की अपील, PCS परीक्षार्थियों से समय से पहुंचने का आग्रह

By: Naveen Joshi

On: Saturday, June 28, 2025 3:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में प्रदेश के पर्वतीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने रविवार, 29 जून को आयोजित हो रही उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा – 2025 में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों से भी समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा, दोनों ही सरकार की प्राथमिकता हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए प्रशासन को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर रखा जाए और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment