---Advertisement---

सीएम धामी ने सीएसआर डायलॉग में एक्सिस बैंक व टोयटा के साथ किया एमओयू

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 25, 2025 7:13 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उत्तराखण्ड सी.एस.आर. डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम के दौरान एक्सिस बैंक समूह के साथ राज्य के 24 विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन तथा टोयटा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियों के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट हाउस अपने सोशल रिस्पांसिबिलिटी इनिशिएटिव के अंतर्गत उत्तराखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आईआईएफसीएल, मैनकाइंड, अवाना फाउंडेशन, नेस्ले, टीएचडीसी, आईआरसीटीसी, एचडीएफसी और ब्रिटानिया जैसी संस्थाएं भी राज्य में विभिन्न सामाजिक गतिविधियां चला रही हैं।

 

सीएम धामी ने निवेश प्रोत्साहन की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 3.56 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक लाख करोड़ से अधिक प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। औद्योगिक, लॉजिस्टिक, स्टार्टअप और एमएसएमई सहित 30 से अधिक नीतियां लागू कर राज्य को बेहतर औद्योगिक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 200 करोड़ रुपए के वेंचर फंड की व्यवस्था कर स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें अनिवार्य की गई हैं। राज्य में पहली बार 12वीं के व्यावसायिक छात्रों के लिए रोजगार मेलों का आयोजन हुआ, जिनके माध्यम से 146 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ।

 

उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिसके चलते पिछले साढ़े चार साल में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कराने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और नकल माफियाओं को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, टोयटा के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी, सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment