Advertisement

सीएम धामी ने आदि कैलाश मैराथन प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ किया

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 21, 2025 10:36 AM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा मैराथन प्रोमो रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसका लोगो भी जारी किया। यह मैराथन उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 नवम्बर 2025 को गूंजी (पिथौरागढ़) से आयोजित होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास, पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा।

 

10,300 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर होने वाली इस अल्ट्रा मैराथन में देशभर के धावक हिस्सा लेंगे। इसमें पांच श्रेणियां रहेंगी – 60 किमी अल्ट्रा रन, 42 किमी फुल मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी रन और 5 किमी रन।

 

रविवार को आयोजित प्रोमो रन में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में हुआ। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्रोमो रन के शीर्ष तीन विजेताओं को गूंजी में आयोजित होने वाली मुख्य मैराथन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के बाद जून 2026 में माणा-नीति क्षेत्र में अगली मैराथन प्रस्तावित है, जिसमें विजेताओं के लिए कुल ₹50 लाख की पुरस्कार राशि होगी।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment