---Advertisement---

रंगरेज़ा 2025 में बिखरे रंग, गूंजा संगीत — गुरु नानक कॉलेज में छात्रों की प्रतिभा का जलवा

By: Naveen Joshi

On: Saturday, October 11, 2025 11:13 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “रंगरेज़ा 2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने छात्रों की कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में दिनभर संगीत, नृत्य और फैशन के रंग बिखरे रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें भोजपुरी, बॉलीवुड, पंजाबी और पहाड़ी नृत्य शैलियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोलो, कपल और ग्रुप डांस परफॉर्मेंस पर दर्शकों की तालियों की गूंज देर तक सभागार में सुनाई देती रही।

 

संगीतमय माहौल को और मधुर बना दिया छात्रों के गायन ने, जिन्होंने अपनी आवाज़ और भावनाओं से उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रैम्प वॉक, जिसमें छात्रों ने आत्मविश्वास और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर “Mr. Fresher” और “Miss Fresher” का चयन किया गया। परिणामों की घोषणा “रंगरेज़ा 2025” के दूसरे दिन आयोजित स्टार नाइट में की जाएगी, जहां बॉलीवुड सिंगर वरुण जैन अपने धमाकेदार लाइव कंसर्ट से समां बांधेंगे।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त DJ Singh ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से पूरे सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी धुनों पर छात्र-छात्राएं देर तक थिरकते रहे और “रंगरेज़ा 2025” का समापन ऊर्जावान माहौल में हुआ।

 

कॉलेज के सीईओ  भूपिंदर सिंह ने कहा, “रंगरेज़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की ऊर्जा, समर्पण और सृजनशीलता का उत्सव है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र अकादमिक के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट हैं।”

सीओओ  विनीत अरोड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

सीएसओ श्री सैथजीत सिंह ने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “संस्थान की सफलता छात्रों की सफलता से ही जुड़ी है, और रंगरेज़ा ने यह साबित किया।”

रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने कहा कि छात्रों की अनुशासित भागीदारी और उच्च स्तरीय प्रस्तुति कॉलेज की शिक्षण गुणवत्ता को दर्शाती है।

निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा, “रंगरेज़ा जैसे कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीमवर्क को सशक्त बनाते हैं। संस्थान भविष्य में और भी समृद्ध मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। “रंगरेज़ा 2025” ने न केवल प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि यह कॉलेज की सांस्कृतिक एकता और सृजनशीलता का भी प्रतीक बन गया।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment