Advertisement

Career Buddy Club और गुरु नानक कॉलेज की सराहनीय पहल

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 12, 2025 6:59 PM

Google News
Follow Us
------

 

“स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025” में 65 छात्रों को किया गया सम्मानित

रुद्रपुर, 
Career Buddy Club एवं गुरु नानक कॉलेज, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025 का आयोजन डी.आई.ई.टी. भवन, रुद्रपुर में किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यालयों के 65 छात्रों को सम्मानित किया गया।

छात्रों को स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्र पुरस्कार, छात्रवृत्ति, तथा नि:शुल्क शिक्षा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जो गुरु नानक कॉलेज की ओर से दिए गए। यह पहल छात्रों के आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने और उनकी उच्च शिक्षा में सहायक सिद्ध होगी।

समारोह की अध्यक्षता  अजंता बिष्ट, प्रधानाचार्य, डी.आई.ई.टी. रुद्रपुर ने की। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और शिक्षा उन्हें समाज निर्माण की दिशा में सक्षम बनाती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से स्वामी विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार 2025 के अंतर्गत जिले के चार प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्यों नमनारायण गुप्ता,  रविंदर कौर,  अर्चना पाठक एवं  रामकृष्ण तिवारी—को भी सम्मानित किया गया।

Career Buddy Club के उपाध्यक्ष  सुनील मलिक ने कहा कि क्लब शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिससे उन्हें आगे की शिक्षा और करियर से संबंधित मार्गदर्शन मिला।

समारोह ने यह सिद्ध किया कि शिक्षा के माध्यम से केवल व्यक्तिगत उन्नति ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त होता है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखा गया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment