---Advertisement---

वार्ड 78 ब्रह्मपुरी कॉलोनी ओगलभटटा में बरसात से बिगड़े हालात – जनसहयोग से अस्थाई मरम्मत

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 20, 2025 12:39 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,
देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 78 अंतर्गत ब्रह्मपुरी कॉलोनी, ओगल भट्टा क्षेत्र की सड़कें लगातार हो रही बारिश के चलते अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं। स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थानों – ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, सेंट मैरी स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, सेंट पैट्रिक स्कूल, कैनफील्ड स्कूल, दयानंद कॉलेज, आर्य इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु मंदिर – में आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं कर्मचारीगण अत्यधिक परेशान हैं।

इस संदर्भ में क्षेत्रीय समाजसेवी अनिल कुमार ने बताया कि पार्षद की अनुपस्थिति के बावजूद वे लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पार्षद लंबे समय से क्षेत्र में नदारद हैं और क्षेत्रीय कार्यों में किसी प्रकार की भागीदारी नहीं निभा रहे हैं। संवाद की जगह केवल पार्षद पति की सक्रियता देखी जा रही है, जिससे जनता में असंतोष व्याप्त है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी अनिल कुमार और सुनील कुमार उर्फ बिन्ना ने अपने सहयोगियों – मुकेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार एवं नरेश – के साथ मिलकर जनसहयोग से रास्तों की अस्थाई मरम्मत करवाई। इस पहल से नागरिकों को आंशिक राहत मिल सकी है।

स्थानीय लोगों ने इस नेक कार्य के लिए सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया है और प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि वह शीघ्र ही इस समस्या पर संज्ञान लेकर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment