Advertisement

,

कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने विकासखंड पोखरी के गांवों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की

By: prabhatchingari

On: Monday, June 24, 2024 4:01 PM

Google News
Follow Us
------

*कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने विकासखंड पोखरी के गांवों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनें लखपत बुटोला ‌द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता में परिवर्तन को लेकर उत्साह बना हुआ है। पोखरी विकासखंड के गांवों-पोगठा, गोदीगीवांला,गुगली,सरणा,बीणा तल्ला-मल्ला,सोड़ा मंगरा,आली काडंई में लोगों से संपर्क कर क्षेत्र के विकास में अग्रणीय भूमिका निभाने का वादा करते हुऐ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
लखपत बुटोला ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता में इस बार परिवर्तन को लेकर भारी उत्साह है। कहा कि पिछले तीन सालों में विधायक रहते हुऐ राजेंद्र भंडारी ने किसी भी गांव में कोई कार्य नहीं किया। इस बार जनता सबक सिखाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उप चुनाव को फतह करने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य में सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ जुटे हुऐ है‌। इस अवसर पर उनके साथ कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment