---Advertisement---

कांग्रेस के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों ने महारैली निकाल कर दिखाई ताकत

By: prabhatchingari

On: Monday, January 20, 2025 11:08 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---


<

strong>देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून नगर निगम में मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में देहरादून में महौरली निकाली। महारैली में उमड़े हुजूम ने दून की जनता के प्यार और समर्थन का ऐलान कर दिया। विरेंद्र पोखरियाल के साथ पार्षद प्रत्याशियों की महारैली जहां से भी गुजरी उसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। कांग्रेस भवन राजपरु आरंभ से आरंभ होकर राजपुर रोड़, घंटाघर, पल्टन बाजार होते हुए दर्शनी गेट होती हुई कचहरी स्थित शहीद स्थल तक पहुंची। जहां राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
मेयर पद के प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील को लेकर देहरादून में आयोजित महौरली के दौरान जनता के साथ ही व्यापारियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की गई। मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि मलिन बस्तियों के नियमितीकरण एवं पुनर्वास के लिए 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जो कानून बनाया था उसे भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही समाप्त कर दिया। अब चुनाव हैं तो भाजपा फिर गरीबों की बात कर रही है, लेकिन दून की जनता और मलिन बस्तियों के लोग अब अच्छी तक समझ गए हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा मलिन बस्तियों को उजाड़ने का काम करने पर तुली हुई है और निकाय चुनाव में बस्तियों को न तोड़े जाने का वादा कर जनता को गुमराह कर रही है। लेकिन कांग्रेस हमेशा से मलिन बस्तियों और दूनवासियों के साथ खड़ी है। बस्तियों को बचाने के लिए आखिरी दम तक कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस सरकार के मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के लिए बनाये गये कानून को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से महानगर के विकास के लिए अपने वचन पत्र के अनुरूप कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र जारी कर अपना रोडमैप जनता के सामने रखा गया है। उन्होंने उसी के अनुरूप कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल एवं सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने भाजपा पर जमकर प्रहार किये। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। महारैली में मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के साथ ही पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रवक्ता अभिनव थापर, महानगर अध्यक्ष डा जसविन्दर सिंह गोगी, सोनिया आनंद, संजय शर्मा, संग्राम सिंह पुंडीर, मदन लाल, राजेंद्र शाह, सुजाता पाल, संजय थापा, मोहन काला, विनीत भट्ट बंटू, सुलेमान, राज सिंह रावत, मानवेंद्र, वसीम, अजय सूद, इलियास, जगदीश धीमान, पंकज क्षेत्री, दीवान सिंह, श्याम।सिंह अनिल नेगी, संजय काला मुकेश शर्मा संजय शर्मा, कैलाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, दीवान सिंह बिष्ट, भूपेंद्र पंवार, सावेज खान, सुलेमान अली, इलियास अंसारी, पुष्पा पंवार कोमल बोरा, हरेंद्र गोसाई, विजय प्रताप मल्ल, विजयेश नवानी , विक्रम सिंह गोसाई प्रशांत खंडूरी, नीरज पाल, रितेश जोशी, स्वाति नेगी, गौतम सोनकर समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विरेंद्र पोखरियाल की रैली में गूंजेंगे लोकगायक नरेंद्र सिंह के गीत
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी की ओर से कल मंगलवार को नथुवावाला में गुलरघाटी रोड पर शिवप्रिया फार्म हाउस के पास सांस्कृतिक जन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक जन सम्मेलन में दोपहर एक बजे से प्रसिद्ध लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी लोक गीतों की प्रस्तुति देंगे। विरेंद्र पोखरियाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

विरेंद्र पोखरियाल जारी करेंगे अपनी प्राथमिकताएं
विरेंद्र पोखरियाल दून नगर निगम को लेकर कल मंगलवार को प्राथमिकताएं और संकल्प मीडिया के सामने रखेंगे। घोषणा पत्र समिति के संयोजक ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे ‘हमारी प्राथमिकताएं हमारा संकल्प’ पत्र जारी किया जाएगा। इसमें देहरादून के विकास के एजेंडे को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल पत्रकार वार्ता में दून की जनता के सामने रखेंगे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment