---Advertisement---

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली से दिया एकता और प्रेम का संदेश

By: Naveen Joshi

On: Saturday, February 28, 2026 5:20 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया द्वारा धरमपुर विधानसभा क्षेत्र में फूलों की होली का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फूलों की होली के माध्यम से आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। पूरा वातावरण रंगों की खुशबू और उत्सव की उमंग से सराबोर रहा।

मुख्य अतिथि हरीश रावत ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति प्रेम, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान की प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

अपने संबोधन में वैभव वालिया ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सद्भाव और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भी भाईचारे और समावेशिता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में संजय शर्मा, अनूप कपूर, पीयूष गौड़, चरणजीत कौशल, गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अभिनव थापर, नानक चंद, मंकला थापा, इंदु थापा, राम कृष्ण यादव, राम बाबू, मंजू त्रिपाठी, पार्षद प्रत्याशी नवीन रमोला, अनीता सकलानी, आयुष सेमवाल, अमन सिंह, आशीष भारद्वाज, स्वाति नेगी, ललित थापा, विकास नेगी, अजय रावत, सूरत लंबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश की खुशहाली, शांति और प्रगति की कामना की।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment