,

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हस्तक्षेप, फीस वृद्धि पर रोक की मांग

By: Naveen Joshi

On: Thursday, April 16, 2026 2:49 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ोतरी और अभिभावकों के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा हस्तक्षेप किया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से मुलाकात कर इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि निजी स्कूल प्रबंधन बिना किसी पारदर्शिता के फीस में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को विशेष दुकानों से महंगी कॉपी-किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव समर्थन का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने कहा कि निजी स्कूलों को फीस निर्धारण के लिए राज्य सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएं। मनमानी फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाकर जांच की जाए और दोषी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि कॉपी-किताबों और अन्य शैक्षणिक सामग्री को निर्धारित दुकानों से खरीदने की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभिभावकों को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

प्रीतम सिंह ने कहा कि शिक्षा कोई व्यापार नहीं, बल्कि समाज का मूल अधिकार है। निजी स्कूलों द्वारा इसे मुनाफाखोरी का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में वैभव वालिया, पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह, संजय कन्नौजिया, गौतम नौटियाल, आयुष सेमवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और अभिभावक मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment