---Advertisement---

महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘कॉर्निया 360° 2.0’ सीएमई का आयोजन

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 20, 2025 2:52 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग द्वारा रविवार को एक दिवसीय उन्नत सीएमई (निरंतर चिकित्सा शिक्षा) कार्यक्रम ‘कॉर्निया 360° 2.0’ का आयोजन किया गया। इस शैक्षिक संगोष्ठी का उद्देश्य रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में कॉर्निया संबंधी जटिलताओं को उजागर करना और उनसे बचाव की दिशा में चिकित्सकों को अद्यतन करना रहा।

कार्यक्रम में उत्तराखंड स्टेट ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (UKSOS) के तत्वावधान में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञों ने शिरकत की। विशेषज्ञों ने रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में आंखों की सतह पर होने वाली समस्याओं, विशेषकर कॉर्नियल अल्सर के निदान और उपचार पर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. तरन्नुम शकील ने की। उन्होंने बताया कि रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में “ड्राई आई” की समस्या आम होती है, जिससे कॉर्निया की सुरक्षा क्षमता कम हो जाती है और संक्रमण अथवा अल्सर की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराते रहना चाहिए।

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. देवेश शर्मा ने कहा कि रूमेटॉइड रोगियों में कॉर्नियल अल्सर की संभावना सामान्य लोगों की तुलना में अधिक होती है, इसलिए समय रहते उपचार शुरू करना दृष्टि संरक्षण की कुंजी है।

कार्यक्रम में डॉ. बंदना येन ने कॉर्नियल परफोरेशन के इमरजेंसी प्रबंधन पर अपने अनुभव साझा किए, वहीं डॉ. अंकित शर्मा ने संक्रामक केराटाइटिस जैसे जटिल नेत्र संक्रमणों के निदान और इलाज की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सा शिक्षा में हो रहे इस तरह के प्रयासों की सराहना की।

संगोष्ठी में चार प्रमुख चिकित्सा संस्थानों – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, दून मेडिकल कॉलेज, हिमालयन इंस्टीट्यूट (जॉलीग्रांट), और एम्स ऋषिकेश – के पीजी छात्रों के मध्य आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों में उत्साह भर दिया।
इसमें:

  • प्रथम स्थान: श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की डॉ. तन्वी और डॉ. श्रेष्ठा
  • द्वितीय स्थान: हिमालयन इंस्टीट्यूट की डॉ. मलिका और डॉ. ऋतुपर्णा
  • तृतीय स्थान: एम्स ऋषिकेश की डॉ. कीर्ति और डॉ. अमित ने प्राप्त किया।

समापन सत्र में प्रो. डॉ. तरन्नुम शकील ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश तिवारी (अध्यक्ष, UKSOS), प्रो. डॉ. मनोज गुप्ता (निदेशक), प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी (कुलपति, एसजीआरआर विश्वविद्यालय), प्रो. डॉ. अशोक नायक (प्राचार्य), डॉ. अनिल मलिक (सीएमई प्रभारी), डॉ. सतांशु माथुर (सचिव, UKSOS) समेत अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment