Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गोपेश्वर महाविद्यालय में सिविल सर्विसेस में करियर के अवसर विषय पर आयोजित हुआ परामर्श कार्यक्रम

*गोपेश्वर महाविद्यालय में सिविल सर्विसेस में करियर के अवसर विषय पर आयोजित हुआ परामर्श कार्यक्रम*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गोपेश्वर महाविद्यालय के परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा ‘सिविल सर्विसेस में करियर के अवसर’ विषय पर आयोजित द्वितीय सत्र में सिविल सर्विसेज में भाषा का महत्त्व एवं प्रभावी लेखन पर विषय विशेषज्ञ डॉ दिगपाल सिंह कण्डारी द्वारा व्याख्यान दिया गया। डॉ कण्डारी ने लेखन में विश्लेषण एवं शुद्धता में सुधार के लिए निरंतर अभ्यास पर जोर दिया। इस अवसर पर सिविल सेवा में विभिन्न पदों पर नव चयनित पूर्व छात्रों श्री रिमेश रावत, श्री मयंक नेगी, श्री मनीष सती, श्री राहुल तिवारी, बंत्री यशवन्त सिंह द्वारा अभिप्रेरणात्मक भाषण दिया गया। महाविद्यालय के छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उक्त सफल अभ्यर्थियों ने प्रमाणित किताबो से ही पढ़ने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनीष मिश्रा ने तैयारी में ज्ञानार्जन पर बल दिया।
कार्यक्रम में डॉ विनीता नेगी, डॉ समक्षा, डॉ रुपिन कण्डारी, डॉ रमाकांत यादव, डॉ डी.एस नेगी एवं डॉ राजेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे।

Related posts

रक्षा मंत्री ने चमोली के 5 पुलों का वर्चुअली उद्घाटन…

cradmin

यूसीसी मूल सरोकारों से ध्यान भटकाने की साजिश -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

टिहरी झील क्षेत्र में स्यासुपुल के पास पहाड़ी पर फंसे व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई खत्म हुई ये फैसले

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल ने धमनियों में दवा इंजेक्ट करके कैंसर का सफल ईलाज

prabhatchingari

Leave a Comment