Advertisement

सी.पी. राधाकृष्णन चुने गए भारत के उपराष्ट्रपति

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 9, 2025 8:48 PM

Google News
Follow Us

 

 

नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 767 सांसदों ने मतदान किया, जिनमें से 752 वोट वैध पाए गए जबकि 15 अमान्य घोषित हुए।

 

मतगणना के अनुसार सी.पी. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।

 

पी.सी. मोदी ने बताया कि मतदान की शुरुआत सुबह से हुई और मतगणना शाम छह बजे आरंभ की गई। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया में 98.2 प्रतिशत सांसदों ने भाग लिया, जो रिकॉर्ड स्तर की सहभागिता है।

 

संख्या बल में एनडीए की बढ़त को देखते हुए राधाकृष्णन की जीत पहले से लगभग तय मानी जा रही थी, हालांकि राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग की संभावना पर अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

 

निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की कि नियमों के मुताबिक सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment