,

अवैध शराब पर शिकंजा, दो महिलाओं के घरों से भारी मात्रा में शराब बरामद

By: Naveen Joshi

On: Thursday, April 30, 2026 8:53 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय प्रवर्तन दल ने बुधवार को विकासनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने देवथला, रुद्रपुर में छापेमारी कर एक घर से करीब 20 लीटर कच्ची शराब और 100 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई में जागृति देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी देवथला, थाना सहसपुर को आरोपी बनाया गया।
इसके बाद टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र में भी दबिश दी, जहां मनीषा पत्नी मोंटी, निवासी वार्ड नंबर 7 के घर से 90 पव्वे माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रवर्तन दल ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment