Advertisement

दो हफ्तों तक क्रिकेट का महाकुंभ

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 12, 2025 6:53 PM

Google News
Follow Us

 

उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीज़न–2 का बिगुल

23 सितम्बर से गूंजेगी क्रिकेट की धमक, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम होगा गवाह

देहरादून,  क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) और आयोजक स्पार्क्स स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने आज राज्य की सबसे बड़ी टी20 प्रतियोगिता उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीज़न 2 की आधिकारिक घोषणा की। यह टूर्नामेंट 23 सितम्बर से देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सीज़न की सफलता के बाद इस बार प्रतियोगिता और बड़े पैमाने पर आयोजित होगी, जिसमें सात पुरुष और चार महिला टीमें राज्य की क्रिकेट प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें – पुरुष टीमें: देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, नैनीताल टाइगर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन्स, ऋषिकेश फाल्कन्स, हल्द्वानी टाइटंस, यूएसएन इंडियंस

महिला टीमें: हरिद्वार स्टॉम्स,मसूरी थंडर्स,पिथौरागढ़ हरिकेन्स, टिहरी क्वीन्स

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए कुल 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है पुरुष विजेता : ₹25 लाख,  महिला विजेता : ₹7 लाख, उपविजेता (पुरुष) : ₹12 लाख , उपविजेता (महिला) : ₹3 लाख , पुरुष “प्लेयर ऑफ द सीरीज़” : ₹1 लाख, महिला “प्लेयर ऑफ द सीरीज़” : ₹25,000, हर मैच का “प्लेयर ऑफ द मैच” : ₹10,000

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव करण रौतेला ने कहा: “यह केवल एक लीग नहीं बल्कि प्रतिभा और अवसर का संगम है। इस सीज़न में टीमों का विस्तार हमारे समावेशी दृष्टिकोण और जमीनी स्तर से पेशेवर क्रिकेट को विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” स्पार्क्स स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक राजीव खन्ना ने कहा: “UPL तेजी से भारत की सबसे रोमांचक राज्य स्तरीय टी20 प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रही है। सीज़न 2 का विस्तृत फॉर्मेट और मजबूत पुरस्कार संरचना अधिक खिलाड़ियों को अवसर देगा और दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट का अनुभव कराएगा।” विशेष आकर्षण UPL प्लेयर ड्राफ्ट शनिवार को होगा, जिसमें सभी 11 टीमों के आइकॉन खिलाड़ी चुने जाएंगे। पुरुष श्रेणी में अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, जतीश सुगंधी, प्रशांत चोपड़ा, भूपेन रावत, कुणाल चंदेला और राजन कुमार शामिल हैं। महिला श्रेणी में मानसी जोशी, नीलम भारद्वाज, स्वेता वर्मा और कंचन परिहार को आइकॉन खिलाड़ी घोषित किया गया है। UPL सीज़न 2 में 30 से अधिक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें लीग स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं। पिछले सीज़न के शानदार प्रदर्शन ने कई खिलाड़ियों को IPL और WPL में अवसर दिलाए, जिससे इस बार का उत्साह और बढ़ गया है।

अधिक जानकारी के लिए:

🌐 वेबसाइट: www.uplt20.com

📲 इंस्टाग्राम: instagram.com/uplt20.cau

🐦 एक्स (ट्विटर): x.com/t20_upl

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment