Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

डालनवाला में लूट की गुत्थी सुलझी, नशे के आदि दोनों आरोपी सलाखों के पीछे

 

 

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति से हुई लूट की घटना पर तेज कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल विशेष टीमों का गठन किया था, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों लुटेरों को दून क्लब के पास से दबोच लिया। 1 दिसंबर 2025 को संजय कुमार शर्मा, निवासी शिवालिक अपार्टमेंट, कर्जन रोड ने थाना डालनवाला में तहरीर दी थी कि सर्वे चौक से घर लौटते समय दो अज्ञात युवकों ने धमकाकर उनके गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में थाना डालनवाला में मु.अ.सं.–180/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद गठित टीमों ने आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर तलाश तेज की। 2 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों अशजद उर्फ आदिल पुत्र अयूब, निवासी मन्नू गंज तथा अरबाज पुत्र सलीम, निवासी लकड़ मंडी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। अशजद उर्फ आदिल पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि अरबाज के खिलाफ चोरी और नकबजनी के छह मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी 1. अशजद उर्फ आदिल पुत्र अयूब, निवासी मन्नू गंज

2. अरबाज पुत्र सलीम, निवासी लकड़ मंडी, निकट छोटी मस्जिद

बरामदगी, सोने की चेन (अनुमानित कीमत ₹2,50,000), सैमसंग मोबाइल फोन

 

 

Related posts

प्रसूता की मौत के 3 दिन बाद नवजात ने भी तोड़ा दम, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

cradmin

तेज हवाओ के साथ झमाझम बारिस ने दी गर्मी से राहत, दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज।

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना” से होगा 9914 किमी. ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प

prabhatchingari

नारायण-नारायण’ से गुंजायमान हुआ कथा मंडप, ध्रुव एवं जड़ भरत चरित्र ने भाव-विभोर किया श्रोताओं को

cradmin

धामी सरकार के 19 बड़े फैसले, चीनी मिलों और उपनल कर्मियों को फायदा

cradmin

मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन*

prabhatchingari

Leave a Comment