Advertisement

महिला क्रिकेट को नया मंच: 25 नवम्बर से शुरू होगी देहरादून जिला महिला क्रिकेट लीग

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 5, 2025 1:31 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में जिले में पहली बार महिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहन देने और स्थानीय स्तर पर नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह लीग 25 नवम्बर से शुरू होगी। वहीं, पुरुष जिला क्रिकेट लीग एक दिसम्बर से विभिन्न मैदानों पर खेली जाएगी।हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयोजक श्री पी.सी. वर्मा ने जानकारी दी कि महिला लीग के लिए इच्छुक खिलाड़ी 8 नवम्बर से 20 नवम्बर तक एसोसिएशन के रायपुर स्थित कार्यालय से निशुल्क पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकती हैं। स्वीकृत फॉर्म वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 23 और 24 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर 15 सदस्यीय टीमें गठित होंगी। मैच 25 नवम्बर से देहरादून के विभिन्न क्रिकेट मैदानों में खेले जाएंगे। पुरुष लीग के संबंध में श्री वर्मा ने बताया कि इच्छुक क्रिकेट क्लब, अकादमियां, स्कूल और कॉलेज 8 नवम्बर से 20 नवम्बर तक पंजीकरण कर सकते हैं। प्रत्येक टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। पुरुष लीग के मैच 1 दिसम्बर से आरंभ होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 नवम्बर के बाद किसी भी खिलाड़ी, क्लब या अकादमी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। वर्मा ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment