---Advertisement---

मदरसे व नमाज स्थल की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई टली, सिटी मजिस्ट्रेट ने आधी रात को किए सील

By: prabhatchingari

On: Sunday, February 4, 2024 9:45 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,हल्द्वानी के बनभुलपुरा में मदरसे एवं नमाज वाली जगह के आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है। इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिनांक 04.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है. उक्त के. निस्तारण की कार्रवाई पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं. फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment